राजनांदगांव

दहेज प्रताडऩा, पति गिरफ्तार
11-Oct-2022 2:41 PM
दहेज प्रताडऩा, पति गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 11 अक्टूबर।
पत्नी को दहेज के नाम पर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने वाले पति को पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार छुईखदान थाना में एक महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराया कि उसका पति उसे दहेज नहीं लाने के नाम पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। उक्त मामले पर छुईखदान थाना में मामला पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया। अंतत: आरोपी छुईखदान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पति को राजनांदगांव के जंगलपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने 31 जुलाई 22 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शादी के बाद 12 मई 18 से पति योगेन्द्र लिल्हारे दहेज एवं पैसा नहीं लाई हो कहकर आए दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान कर रहा है, जिस पर धारा 498-ए, 506 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान आरोपी अपने निवास से लगातार फरार था। पता तलाश किया जा रहा था। सुराग मिलने पर छुईखदान  थाना से टीम भेजकर राजनांदगांव के जंगलपुर से आरोपी योगेन्द्र लिल्हारे 29 वर्ष निवासी पाहुलदौना गोंदिया महाराष्ट्र को  गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट