राजनांदगांव

समाज को मजबूत करने का होना चाहिए प्रयास - कोमल
11-Oct-2022 2:12 PM
समाज को मजबूत करने का होना चाहिए प्रयास - कोमल

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार में आयोजित

राजनांदगांव, 11 अक्टूबर। अखिल भारतीय लोधी लोध लोधा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक उत्तराखंड हरिद्वार में गत् दिनों आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा ने किया। बैठक में खैरागढ़ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल भी शामिल हुए। साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रदेश लोधी समाज के कमलेश्वर वर्मा, युवा लोधी समाज के अध्यक्ष मूलचंद वर्मा, प्रदेश महिला लोधी समाज अध्यक्ष सीमा कौशिक, जिला लोधी समाज राजनंादगांव के अध्यक्ष उत्तम वर्मा, रायपुर जिला अध्यक्ष अधीन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य गोवेन्द्र पटेल, भिलाई लोधी समाज के अध्यक्ष उत्तम चंदेल, नरेन्द्र जंघेल शामिल थे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने सम्बोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार का धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि लोधी समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान देने का काम किया। पूरे समाज को मजबूत करने में प्रयास कर रहे हैं।
श्री जंघेल ने कहा कि कई प्रदेशों में लोधी जाति को शासन ने ओबीसी वर्ग में शामिल नहीं किया। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास होना चाहिए। वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश के लोधियों को ओबीसी में शामिल नहीं किया। इसके लिए एक प्रतिनिधि मंडल सरकार से बात करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में लोधी समाज के संगठन व कार्यकलाप की पूरी जानकारी मंच में अपने उद्बोधन में दिया।
 


अन्य पोस्ट