राजनांदगांव

बागेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लास से मना शरद पूर्णिमा
11-Oct-2022 2:04 PM
बागेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लास से मना शरद पूर्णिमा

राजनांदगांव, 11 अक्टूबर। सिद्धपीठ श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा हर्षोल्लास से मनाया गया।  ट्रस्ट के पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, सूरज गुप्ता व राज गुप्ता ने बताया कि शरद पूर्णिमा अवसर पर भगवान श्री बागेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर भगवान की आरती की गई। तत्पश्चात शरद पूर्णिमा की अमृतमयी खीर प्रसाद का वितरण ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस दौरान महापौर हेमा देशमुख ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
 


अन्य पोस्ट