राजनांदगांव

राजनांदगांव, 10 अक्टूबर। शहर के मोतीपुर ताजनगर क्षेत्र के मदरसा गुलशने रजा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जुलूस ए मोहम्मदी का एहतिमाम करने के साथ ही मदरसे में नातखानी और लंगर का प्रोग्राम किया गया।
इस मौके पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई। राजनांदगांव शहर के मोतीपुर रामनगर स्थित ताज नगर मदरसे से भी शानों शौकत से परचम कुशाई के बाद नबी-ए-करीम आका सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में नाते पाक पेश करते जुलूस निकाला गया।
मदरसा गुलशने रजा कमेटी ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर खूबसूरत तरीके से मदरसे और गलियों को सजाया था।
मदरसा गुलशने रजा से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी राजनांदगांव शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान सिरतुन्नबी कमेटी के सदर निजाम खान, नयाब सदर अल्ताफ सूफी, मेम्बरान और मोहल्ले के लोगों ने बड़ी तादाद में जुलूस में शिरकत की और बुलंद आवाज से नारे तकबीर लगाते ईद मिलाद का जश्न मनाया। वहीं इस मुबारक मौके पर मदरसा गुलशने राजा में महिला कमेटी की जानिब से लंगर का एहतमाम किया गया था। वहीं ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बच्चों ने हुजूर की शान में नाते पाक पेश किया। नाते पाक पढऩे वाले बच्चों का हौसला अफजाई के लिए उन्हें तोहफों से नवाजा गया।