राजनांदगांव

सेवा पखवाड़ा : बच्चों को बांटे खिलौने-पाठ्य सामग्री
04-Oct-2022 5:31 PM
सेवा पखवाड़ा : बच्चों को बांटे खिलौने-पाठ्य सामग्री

राजनांदगांव, 3 अक्टूबर। भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के दौरान गत् दिनों व्यापार प्रकोश्ठ दक्षिण मंडल द्वारा मूकबधिर व अन्य दिव्यांग बच्चों को खिलौने व पाठ्य सामग्री तथा बिस्किट-चॉकलेट बांटे गए। व्यापार प्रकोष्ठ दक्षिण मंडल संयोजक जैनम बैद ने बताया कि नवरात्र के पंचमी तिथि पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा व व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों के बीच समय गुजारा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगों को लेकर समाज की सोच बदलने मं महती भूमिका निभाई है। उनके जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा के तहत इन बच्चों को खिलौने का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिलाषा स्कूल में दिव्यांग बच्चों को खिलौने, कॉपी, बिस्किट व चॉकलेट का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, अशोकादित्य श्रीवास्तव, राजू बाफना, राजेश नगवानी, चिंटू सोनी, राहुल जयसवाल, कमलेश वाधवा, तनवीर सिंह भाटिया, दीपक सिन्हा, शैलेंद्र अवचट, रोहित अवचट, अमन जैन, चिराग शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

 

 


अन्य पोस्ट