राजनांदगांव

स्व. नंदकुमार को संगवारी सम्मान
22-Sep-2022 3:02 PM
स्व. नंदकुमार को संगवारी सम्मान

राजनांदगांव, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ कलमकार मंच भिलाई द्वारा निर्मल ज्ञान मंदिर नेहरू नगर में साकेत साहित्य परिषद सुरगी के स्व. नंदकुमार साहू को डॉ. नीलमणि कुंवर दादर की स्मृति में संगवारी सम्मान प्रदान किया गया। उनकी पत्नी लता साहू ने उक्त सम्मान ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  गिरवर बंटी साहू व अध्यक्षता डॉ. डीपी देशमुख ने की।  विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष झांझी,  डॉ. दुलारी चंद्राकर,  रमा साहू, नोमिन बसंत साहू, आत्माराम साहू, दलजीत सिंह साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. नीलमणि कुंवर दादर चिवरी धमतरी के संपूर्ण जीवन चरित्र को एलईडी टीवी के माध्यम से दिखाया गया।  संगवारी सम्मान के अंतर्गत मानस मर्मज्ञ दीनदयाल साहू चिंवरी को भी छत्तीसगढ़ कलमकार मंच ने सम्मानित किया।

ओमप्रकाश साहू ने नंदकुमार साहू का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इस दौरान इंद्रजीत दादर, हर्ष देव साहू,  घनश्याम सोनी,  लखनलाल साहू, कुलेश्वर दास साहू,  ओमप्रकाश साहू, राजकुमार चौधरी, फकीर प्रसाद साहू,  अरूणा,  राजकुमारी,  सरोजनी दादर,  विजय कुमार,  ओमवीर कर्ण,  मोहतरम जावेद,  शेख निजाम राही,  सीमा साहू, कौशल्या साहू,  निर्मला साहू,  राधा साहू अन्य लोग शामिल थे।  कार्यक्रम में स्वागत भाषण इंद्रजीत दादर व संचालन हर्षदेव साहू ने किया।


अन्य पोस्ट