राजनांदगांव

दीवाली से पहले न्याय योजना की किस्त, प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता - कुलबीर
22-Sep-2022 2:59 PM
दीवाली से पहले न्याय योजना की किस्त, प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता - कुलबीर

राजनांदगांव, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली से पहले जारी करने की घोषणा की है। सीएम बघेल के इस घोषणा को शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने प्रदेश के मुखिया की संवदेनशीलता बताई है।

अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि हर त्यौहार में घर के मुखिया को अपने परिवार की सुविधा और व्यवस्था की चिंता रहती है, बिल्कुल इसी तरह की चिंता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिखाई है। प्रदेश के किसान दीवाली का पर्व अपने  परिवार के साथ उत्साह से मना सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीवाली से पहले न्याय योजना की किस्त देने की तैयारी कर ली है। 15 अक्टूबर को किसानों के खातों में तीसरी किस्त पहुंच जाएगी। इससे किसान अपने त्योहारी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
एक संवेदनशील मुखिया ही परिवार का इतना ध्यान रख सकता है।


अन्य पोस्ट