राजनांदगांव
जयंती पर मिश्र को याद करते अर्पित की पुष्पांजलि
13-Sep-2022 2:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 13 सितंबर। डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र की 124वीं जयंती पर त्रिवेणी परिसर स्थित साहित्यकारों की प्रतिमाओं पर कान्यकुब्ज समाज एवं नागरिकों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। आयोजन में आरपी दीक्षित, अखिलेश तिवारी एवं अजय शुक्ला ने डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीएसपी प्रदीप मिश्रा, डा. एसपी द्विवेदी, प्रो. आरपी दीक्षित, वीडी तिवारी, अखिलेश तिवारी, अजय शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला, शैलेष शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, जगदीश प्रसाद मिश्रा, दुर्गेश त्रिवेदी, विजय तंबोली, भूपेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे