राजनांदगांव

विष्णुदेव साय पहुंचे पवन मेश्राम के घर
12-Sep-2022 1:38 PM
विष्णुदेव साय पहुंचे पवन मेश्राम के घर

जिले की राजनीतिक विषयों पर चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 सितंबर।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय रविवार को राजनांदगांव के संक्षिप्त दौरे से स्थानीय आला नेता बेखबर थे। स्थानीय लखोली स्थित एक परिचित के यहां पहुंचे। तत्पश्चात वह दलित नेता पवन मेश्राम के बसंतपुर स्थित निवास में पहुंचे। दोनों के बीच राजनांदगांव जिले की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई।

श्री साय करीब घंटेभर  मेश्राम के निवास में थे। साय के अचानक दौरे के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। साय ने स्थानीय  भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर जानकारी ली। हाल ही में साय को प्रदेश अध्यक्ष के पद से मुक्त  किया गया। उनके राजनीतिक भविष्य पर सबकी नजरें हैं। माना जा रहा है कि साय को केंद्रीय राजनीति में जाने का मौका मिल सकता है। साय से छुरिया सरपंच संघ के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत श्रीवास्तव ने भी मुलाकात की।
 


अन्य पोस्ट