राजनांदगांव

नांदगांव के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का किया स्वागत
11-Sep-2022 3:46 PM
नांदगांव के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 सितंबर।
भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में गत् दिनों आयोजित हुआ। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया। इस सम्मेलन में राजनांदगांव जिले से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

रोड़ शो के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा एकात्म परिसर पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, जिला पंचायत सदस्य गीता घासी साहू, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासीराम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता हिरेन्द्र कुमार साहू, चित्रांगन साहू,  वक्रतुंड साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा का स्वागत किया।
 


अन्य पोस्ट