राजनांदगांव
विधानसभा-ब्लॉक में भी पदयात्रा
08-Sep-2022 4:14 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 8 सितंबर। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो पदयात्रा की तर्ज पर जिले में गुरुवार को भारत जोड़ो का आगाज हुआ। प्रत्येक विधानसभा और ब्लॉक में यह यात्रा गुजरेगी। इस पदयात्रा में 10 से 15 किमी तक कांग्रेसी कार्यकर्ता मार्च करेंगे। इसी कड़ी में आज सुबह कांग्रेसी नेताओं ने पदयात्रा की शुरूआत की। इस दौरान महापौर हेमा देशमुख, कुलबीर छाबड़ा, हफीज खान, मनीष गौतम, मेहुल मारू, विनय झा, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, नरेश शर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे