राजनांदगांव

बेसबॉल में नांदगांव के 4 खिलाडिय़ों का चयन
07-Sep-2022 3:00 PM
बेसबॉल में नांदगांव के 4 खिलाडिय़ों का चयन

राजनांदगांव, 7 सितंबर। 35वीं सीनियर राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष वर्ग का आयोजन 8 से 12 सितंबर तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में होगा। जिसमें राजनांदगांव से  महिला  सोनल मरकाम, आरती रजक, पुरूष सिद्धांत श्रीवास्तव, गौतम सिन्हा छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही एम्यूचर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ  इंडिया ने निर्णायक में अर्जुन सिंह कुर्रे का चयन किया है। उक्त सफलता नगर निगम राजस्व विभाग के चेयरमैन विनय झा ने बधाई दी।
 


अन्य पोस्ट