राजनांदगांव
भक्तों ने की माता पपलाज माता की पूजा-अर्चना
06-Sep-2022 3:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 06 सितंबर। श्री मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण समाज के परशुराम भवन परशुराम मार्ग में मां पपलाज सेवा भक्त मंडल द्वारा माता पपलाज की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई । पपलाज सेवा भक्त मंडल के भक्तगण अत्यधिक संख्या में उपस्थित हुए। इसमें मुख्य रूप से महापौर हेमा देशमुख, खूबचंद पारख, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमेश पटाक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव संतोष पटाक, विप्र फाउंडेशन महासचिव कचरू प्रसाद शर्मा, नत्थूलाल शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, सुरेश पटाक, नंदकिशोर पटाक, राजकुमार शर्मा, महेंद्र पुरोहित, संजय पुरोहित, सुमित शर्मा, संजय शर्मा, घनश्याम शर्मा समेत अन्य भक्तगण उपस्थित थे। तत्पश्चात माताजी को भोग लगाकर महाप्रसादी वितरित की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे