राजनांदगांव

भाजपा ने मनाया शिक्षक दिवस
06-Sep-2022 3:50 PM
भाजपा ने मनाया शिक्षक दिवस

राजनांदगांव, 6 सितंबर। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में भाजपा ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में मनाई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो कि एक महत्वपूर्ण शिक्षक थे। उनके जन्मदिन पर उनकी याद में शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है और इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दिन में सभी शिष्य अपने गुरुओं को वंदन करते हैं, इसलिए इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते उन्हें नमन किया। बैठक को पूर्व विधायक खेरथा बालमुकुंद देवांगन, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने भी संबोधित किया। संचालन मनोज साहू एवं आभार प्रदर्शन दक्षिण मंडल के अध्यक्ष तरूण लहरवानी ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सावन वर्मा,  किशुन यदु,  शिव वर्मा,  रेखा मेश्राम, त्रिगुण टांग,  अरुण शुक्ला, गोलू गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, सज्जन सिंह ठाकुर, गोलू सूर्यवंशी, बलवंत साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट