राजनांदगांव

सियाराम चौथी बार बने छुईखदान सर्किल अध्यक्ष
20-Aug-2022 3:15 PM
सियाराम चौथी बार बने छुईखदान सर्किल अध्यक्ष

राजनांदगांव, 20 अगस्त। जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कंसूराम यादव के मुख्य आतिथ्य में गत् दिनों तहसील खैरागढ़ स्तरीय कोसरिया यादव समाज में विशेष चुनावी बैठक छुईखदान सर्किल अध्यक्ष सियाराम यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में सियाराम यादव चौथी बार सर्किल छुईखदान अध्यक्ष चुने गए। इसी बैठक में नए सर्किल घिरघोली के लिए कृष्णाराम यादव व सर्किल पाडादाह से टेकेन्द्र यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया।

मुख्य अतिथि कंसूराम यादव द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना किया गया।  विशेष अतिथि के रूप में  कार्तिकराम यादव, फगुवाराम यादव, पंचराम यादव, रेखचंद यादव,  शीलूराम यादव, चंद्रशेखर यादव, अमरलाल यादव,  सुरेश यादव, राधे यादव आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने विचार रखे।

सर्किल छुईखदान कोसरिया यादव समाज के चुनाव में सियाराम यादव को चौथी बार सर्वसम्मति से सर्किल अध्यक्ष चुन लिया गया। व अन्य पदाधिकारियों में  संरक्षक  सूरज यादव व दशरथ यादव, उपाध्यक्ष भागचंद यादव,  सचिव पीलूराम यादव, सह-सचिव मनीष यादव व कोषाध्यक्ष रामकृष्ण यादव को चुना गया। इसी तरह घिरघोली को नए सर्किल का दर्जा देते कृष्णाराम यादव को अध्यक्ष, मोहितराम यादव उपाध्यक्ष, रामेश्वर यादव सचिव, मुकुत यादव सह-सचिव, अंकल्हु यादव कोषाध्यक्ष तथा धुरसिंग यादव को गोपाल सखा चुना गया।

इसी तरह सर्किल पाडादाह का भी नवगठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष टेकेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष जयलाल यादव, सचिव गोपी यादव, संरक्षक धनवा यादव तथा टीकम यादव को युवाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। समस्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष कंसूराम  यादव द्वारा गोपनीयता की शपथ भी दिलायी गई। सियाराम यादव ने आमंत्रित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा मनोहर यादव ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया ।
 


अन्य पोस्ट