राजनांदगांव

कुश्ती खिलाडिय़ों ने इंटर स्टेट में बनाया स्थान
06-Aug-2022 12:50 PM
 कुश्ती खिलाडिय़ों ने इंटर स्टेट में बनाया स्थान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 5 अगस्त।
श्री बालाजी साइंस एंड आट्र्स क्लास के कोच मोरध्वज वर्मा ने बताया कि ग्राम ठंडार, पैलीमेटा, छुईखदान और खैरागढ़ के बच्चों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रथम और इंटर स्टेट में भाग लेकर प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ठंडार, पैलीमेटा, छुईखदान और खैरागढ़ के बच्चों ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगितामें भाग लिया। जिसमें ग्राम ठंडार  स्कूल से  युगल किशोर, मनीष, दिवाकर, शिवम, डिकेश,  खिलेश्वर व  तुषार ने भाग लिया। इसी तरह  पैलीमेटा स्कूल से रितु,  पूर्णिमा, ललिता,  अहिल्या,  रूखमणी,  कल्पना,  जानवी,  रोशनी,  किरण दिनु, हिमांशू,  गुरपाल ने भाग लिया। 


छुईखदान स्कूल से, मंजति श्रवण,  शुभम,  विरेन्द्र तथा  खैरागढ़ से  छत्रपति शिवा ने भाग लिया और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर इंटर स्टेट में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। सभी खिलाड़ी इसके बाद इंटर स्टेट में भाग लिया और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किए। जिसमें रोशनी,  किरणदीप, कल्पना,  जानवी, युगलकिशोर, शुभम छत्रपति शिवा  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रितु,  पूर्णिमा,  ललिता,  रूखमणी,  अलिया तथा हिमांशू,  तूषार मनीष, दिवाकर,  मंजीत,  विरेन्द्र,  श्रवण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि सभी बच्चे श्री बालाजी साइंस एंड आर्टस क्लास में प्रशिक्षण लेते हैं। जिसमें कोच मोरहाज वर्मा प्रशिक्षण देते हंै तथा इन्द्राणी जंघेल लडकियों को प्रशिक्षण देते हैं। बच्चों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करते प्रथम-द्वितीय स्थान लाने पर ताजु गौरी खान,  निधी साहू,  धनेश वर्मा,  ताम्रध्वज गेन्द्रे,  तेनेश्वर लिल्हारे तथा किरण जंघेल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

 


अन्य पोस्ट