राजनांदगांव
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर वंशिका पांडे को दी बधाई
03-Aug-2022 5:48 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवादाता
राजनांदगांव, 3 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर वंशिका पांडे को शुभकामनाएं दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा ने भी वंशिका को शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि वंशिका ने अपने माता-पिता सहित प्रदेशभर का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता प्रदेश की लाखों युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के राजनांदगांव में पली-बढ़ी वंशिका को विगत 30 जुलाई को चेन्नई स्थित प्रशिक्षण अकादमी की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट की पदवी से विभूषित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे