राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अगस्त। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने देश के नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का फोटो जिला पंचायत अध्यक्ष कक्ष में लगाया गया। इस दौरन जिला पंचायत सभापति राजेश श्यामकर, जिला पंचायत सभापति अशोक देवांगन, जिला पंचायत सभापति इंदुमती साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि चुनेश्वर साहू, युवा भाजपा नेता योगेश खत्री, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, अतरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिलीप कुर्रे एवं समस्त जिला पंचायत स्टाप की उपस्थिति रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचित होना महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान, सशक्तिकरण का प्रतीक है। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर अध्यक्ष गीता साहू ने कहा कि श्रीमती मुर्मू का जीवन संघर्षों से भरा रहा। संघर्ष करते शिक्षक से राष्ट्रपति पद पर पहुंचना हम सभी महिलाओं-बहनों के लिए प्रेरणादायक है। आजादी के इतने वर्षों बाद जनजाति महिला का राष्ट्रपति बनना जनजाति समाज एवं महिलाओं के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है।
श्रीमती मुर्मू का संपूर्ण जीवन शिक्षा की उन्नति और जनजाति वर्ग व गरीबों के कल्याण हेतु समर्पित रहा है। श्रीमती साहू ने कहा कि एक आदिवासी महिला को भारत के राष्ट्रपति पद हेतु आगे लाकर भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास विचारधारा को साबित करता है।