राजनांदगांव

चयन स्पर्धा में 113 स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा
02-Aug-2022 6:29 PM
चयन स्पर्धा में 113 स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा

चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 अगस्त। आगामी होने वाली संभाग एवं राज्य स्तरीय स्कूली स्पर्धा के लिए विकासखंड राजनांदगांव की एक दिवसीय चयन स्पर्धा स्थानीय अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित की गई। चयन स्पर्ध में हिस्सा लेनेशहर की स्कूली बालिका खिलाडिय़ों में उत्साह देखने को मिला।

चयन स्पर्धा में आयु वर्ग (अंडर-16 व अंडर-19) में 113 विभिन्न स्कूलों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, जो शहर में हॉकी के प्रति बढ़ते जुनून की ओर इशारा करती है।

प्रतिभागी बालिका हॉकी खिलाडिय़ों में स्थानीय बल्देवप्रसाद मिश्र स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल, गुरूनानक स्कूल, देवानंद जैन स्कूल, नीरज पब्लिक स्कूल, नीरज  पैरेंट्स प्राइड स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल,  वाइडनियर स्कूल, वेसलियन स्कूल, गायत्री स्कूल, प्यारेलाल स्कूल, माध्यमिक शाला मोतीपुर, माध्यमिक शाला लखोली, राजेश्वरी स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल मुढ़ीपार से शामिल थी। चयन स्पर्धा में चयनित हुई खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

चयन स्पर्धा में चयनकर्ता के रूप में हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, किशोर धीवर, तौफीक अहमद, हारून खान, लतिका यादव, सुखदेव निर्मलकर, गोवर्धन यादव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट