राजनांदगांव

वंशिका का शहर कांग्रेस ने किया सम्मान
02-Aug-2022 5:52 PM
वंशिका का शहर कांग्रेस ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अगस्त। 
शहर कांग्रेस  कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सोमवार को संस्कारधानी की गौरव बढ़ाने वाली लेफिटनेंट वंशिका पांडेय के निवास जूनीहटरी पहुंचकर गुलदस्ता भेंटकर  सम्मान किया गया। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि स्व. विजय पांडेय के लघु भ्राता अजय पांडेय की पुत्री वंशिका पांडेय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनी है।  अपनी कठिन मेहनत व तपस्या से अंशिका इस मुकाम तक पहुंची है। अंशिका छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनी है। जिसके शहर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस परिवार द्वारा वंशिका का सम्मान किया। 

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने  वंशिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर व प्रदेश का गौरव बढ़ा है। जिसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा उसका सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री महेन्द्र शर्मा, नरेश शर्मा, फिरोज अंसारी, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, शरद खंडेलवाल, जितेन्द्र शर्मा, मोहसिन कुरैशी, संदीप जायसवाल,  विजय अग्निहोत्री, अर्जुन सिंह कुर्रे व परिजन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट