राजनांदगांव
गर्ग ने ग्रहण किया पदभार
02-Aug-2022 5:34 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 2 अगस्त। नवपदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने एक अगस्त को उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनंादगांव का पदभार ग्रहण किया।
मिली जानकारी के अनुसार एक अगस्त को उप पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भापुसे) 2007 बैच के आईपीएस हैं, जो कार्यालय उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनंादगांव में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। रेंज राजनांदगांव में पदभार ग्रहण उपरांत कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव आगमन पर उन्हें सलामी दी गई।
इस अवसर पर उनका स्वागत पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा गुलदस्ता भेंटकर किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) आकाश मरकाम, राजनांदगांव नगर के समस्त थाना प्रभारीगण, रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे