राजनांदगांव

कलेक्टर ने गौठान योजना के लिए दी 4 करोड़ की स्वीकृति
30-Jul-2022 3:45 PM
कलेक्टर ने गौठान योजना के लिए दी 4 करोड़ की स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जुलाई।
कलेक्टर डोमन सिंह ने गौठान योजना को विस्तार देते शुक्रवार को 4 करोड़ 8 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। नरवा, घुरवा, गरूवा, बाड़ी योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत गौठान निर्माण की दिशा में लगातार मिशन मोड में कार्य किए जा रहे हैं। गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना का लाभ पहुंच सके इसके लिए तत्परतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। गौठान रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित हो रहे हैं और वहां विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित हो रही है। कलेक्टर सिंह ने सी-मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर डोमन सिंह ने कुल 442 कार्यों के लिए 4 करोड़ 8 लाख 54 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। उन्होंने जिले के विभिन्न गौठानों 32 कार्यों के लिए 2 करोड़ 30 लाख 90 हजार रुपए एवं वन अधिकार पत्र धारकों को 410 कार्यों के लिए 1 करोड़ 77 लाख 64 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत राशि से गौठानों में विभिन्न अधोसंरचना के कार्य एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडक़र स्वावलंबी बनाने कार्य किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 3 गौठानों को 7 कार्यों के लिए 49 लाख 25 हजार रुपए, छुईखदान विकासखंड के 2 गौठनों को 6 कार्यों के लिए 43 लाख 58 हजार रुपए, डोंगरगढ़ विकासखंड के 2 गौठानों को 5 कार्यों के लिए 36 लाख 81 हजार रुपए, डोंगरगांव विकासखंड के 1 गौठान को 1 कार्यों के लिए 6 लाख 19 हजार रुपए, खैरागढ़ के 3 गौठानों को 6 कार्यों के लिए 46 लाख 28 हजार रुपए एवं राजनांदगांव विकासखंड के 3 गौठानों को 8 कार्यों के लिए 48 लाख 8 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह छुईखदान विकासखंड अंतर्गत वन अधिकार पत्र धारकों को 318 कार्यों के लिए 1 करोड़ 6 लाख 9 हजार रुपए एवं मानपुर विकासखंड के अंतर्गत वन अधिकार पत्र धारकों को 92 कार्यों के लिए 71 लाख 55 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। 


अन्य पोस्ट