राजनांदगांव

छुरिया पुलिस ने जरहामहका में ग्रामीणों को किया जागरूक
30-Jul-2022 3:37 PM
छुरिया पुलिस ने जरहामहका में ग्रामीणों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जुलाई।
छुरिया पुलिस ने ग्राम जरहामहका में चलित थाना एवं निजात कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही उनकी शिकायतों का निराकरण किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे चलित थाना अभियान के तहत  छुरिया थाना प्रभारी राम अवतार ध्रुव के नेतृत्व में  28 जुलाई को थाना छुरिया पुलिस स्टॉफ  द्वारा सामुदायिक भवन ग्राम जरहमहका में चलित थाना एवं निजात अभियान  कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों की उपस्थिति में किया।

इस दौरान ग्रामीणों को महिला संबंधी अपराध पाक्सो एक्ट, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध, टोनही प्रताडऩा इत्यादि के विषय में विस्तारपूर्वक समझाईश दी गई। साथ ही नशा से संबंधित शराब,  बीड़ी, सिगरेट, गुटखा,  तंबाकु, गांजा, ड्रग्स, सुलोशन, सिरिंज आदि से हाने वाले दुष्परिणामों के विषय में विस्तारपूर्वक समझाईश दी गई। इसके अलावा सायबर संबंधी अपराध जैसे एटीएम फ्रॉड, ऑनलाइन फ्रॉड,  सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी, चिटफंड कंपनियों के धोखाधड़ी से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।  साथ ही ग्रामीणों को रोड एक्सीडेंट के कारण एवं  यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने समझाईश दी गई।
 


अन्य पोस्ट