राजनांदगांव

हरेली पर जनप्रतिनिधियों ने रोपे स्कूल परिसर में पौधे
29-Jul-2022 4:12 PM
हरेली  पर जनप्रतिनिधियों ने रोपे स्कूल परिसर में पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जुलाई।
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक व पारंपरिक हरेली पर्व पर करमतरा स्थिति शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला में खूब हरियाली बिखेरी गई। पर्व पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने परिसर में पौधरोपण कर उत्साह दिखाया।

आयोजन की शुरूआत में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार साहू, आमंत्रित अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता व समाजसेवी देवलाल साहू ने पर्व पर विधि अनुकूल पूजा पाठ किया। शाला परिसर में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर हरियाली बिखेरी गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष रामकुमार साहू ने सभी को प्रथम त्यौहार हरेली की शुभकामनाएं देते कहा कि सावन के महीने में बहुत सारे त्योहार आते हैं। इस महीने में हरियाली तीज का त्योहार भी आता है। जिसको महिलाएं बड़े उत्साह के साथ मनाती है। सावन के महीने में चारों तरफ  हरियाली दिखायी देती है, इसलिए  तीज के त्यौहार को हरितालिका तीज भी कहते हैं। मुख्य अतिथि देवलाल साहू ने कहा कि हरेली प्रदेश का पारंपरिक पर्व है। इस दिन मुख्य रूप से कृषि औजारों की पूजा कर समृद्धता की कामना की जाती है। शुरूआत में व्याख्याता सुरेश कुमार व दिव्या वर्मा ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और पर्व की बधाईए शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट