राजनांदगांव

राजनांदगांव, 24 जुलाई। देश के सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित होने पर राजनांदगांव की जनता की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में पहली बार सर्वोच्च पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पार्टी की ओर से जनजाति समाज की महिला को इस सर्वोच्च पद पर आसीन कराया जाना निश्चित ही नए भारत के निर्माण का पर्याय है। दौपदी मुर्मू का निर्वाचन आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र में अंत्योदय का एक प्रकाश पुंज है। देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार देश के इतिहास में राष्ट्रपति जनजाति समाज की महिला बनी है। इससे पूर्व राजग सरकार द्वारा अभी तक बनाए गए दो राष्ट्रपतियों डॉ. अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद ने प्रेरणादायक और परिपक्व नेतृत्व प्रदान करते विश्व पटल पर भारत को एक नए रूप में स्थापित किया गया। इसी परंपरा में इस पद पर श्रीमती मुर्मू का निर्वाचन होना वंचितों को आवाज देना और पुन: इतिहास लिखने जैसा है।