राजनांदगांव

पंडरियावासियों ने की चोखापाठ की पूजा
21-Jul-2022 3:32 PM
पंडरियावासियों ने की चोखापाठ की पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 21 जुलाई।
पंडरिया के चोखापाठ स्थित जंगल में स्थित कुंड से हमेशा अविरल धारा निकलता रहता है। यहां हर वर्ष किसानों द्वारा पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी पंडरिया के कृषकों ने अरज खोदरा के नाम से प्रसिद्ध  चोखापाट में हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर अच्छी बारिश की कामना की।

मिली जानकारी के अनुसार इस छोटे से कुंड में सालभर पानी रहता है। इसी कुंड से जंगली, जीव-जंतु पानी पीते हैं। पंडरिया के कृषक पीढ़ी दर पीढ़ी पूर्वजों की इस परंपरा का निर्वहन करते पूजा-पाठ करते आ रहे हैं।  हर वर्ष इसे लोग त्योहार मान चोखापाट की पूजा में शामिल होने जाते हैं और प्रकृति की इस मनमोहक दृश्य को देखकर आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं।  पूजा कार्यकम में लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, राजेद्र महाराज, अनिल नामदेव, कचारु झारिया, संतोष कलार, अशोक पटेल, जेटू साहू, गजराज यादव, दिनेश यादव, जितेंद्र साहू, मन्नू यादव, रामकुमार साहू, टूमन साहू, लच्छु सोनी, लक्की नामदेव, कपिल मानिकपुरी, दिनेश श्रीवास, राजकुमार पटेल एवं अन्य नगरवासी शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट