राजनांदगांव

नेशनल गेम्स के लिए नांदगांव की ज्ञानेश्वरी का चयन
15-Jul-2022 2:08 PM
 नेशनल गेम्स के लिए नांदगांव की ज्ञानेश्वरी का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जुलाई।
गांधीनगर (गुजरात) में 36वें राष्ट्रीय खेल (नेशनल गेम्स) 27 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक 12 शहरों में आयोजित होने वाले भारोत्तोलन राष्ट्रीय खेलों के लिए छग प्रदेश व राजनांदगांव जय भवानी व्यायाम शाला की महिला वेटलिफ्टर खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव का चयन हुआ है।

राजनांदगांव जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी ने बताया कि ज्ञानेश्वरी यादव का 49 किग्रा वजन समूह में हुआ। श्री आजमानी ने बताया कि इसका चयन भुवनेश्वर मेें आयोजित की गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई की है।

ज्ञानेश्वरी यादव अभी वर्तमान में इंडिया केम्प पटियाला में अभ्यासरत है। नेशनल गेम्स भारोत्तोलन स्पर्धा में भी मेडल आने की संभावना है। ज्ञानेश्वरी यादव राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय, खेलो इंडिया जैसे स्पर्धा में लगातार मेडल ले रही है।

महिला वेटलिप्टर खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव के नेशनल गेम्स स्पर्धा के चयन होने पर जिला भारोत्तोलन संघ में संरक्षक अजय श्रीवास्तव, डोमन महोबिया, संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी सचिव अशोक श्रीवास, उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, मनोज यादव, चोवाराम सोनकर, आकाश सोनी, सहसचिव नाहिद अख्तर, नारायण लोहार, तामेश्वर बंजारे, रितेश घरडे, प्रशिक्षक एनआई कोच अजय लोहार, व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम, सहसचिव नीरज शुक्ला, कोषाध्यक्ष विवेक रंजन सोनी, प्रशिक्षक एनआईएस कोच अजय लोहार भारोत्तोलन संघ के सदस्य दाऊद खान, रवि गुप्ता, गणेश साहूू, नोमेन्द्र यादव, अजय कुलदीप, रामा यादव, जग्गु ठाकुर, नितीन शर्मा, गौकरण सोनकर, प्रेमप्रकाश सिन्हा, सचिन महोबिया, सरला साहू, कोमल गुप्ता, सोनाली यदु आदि सदस्यों ने बधाई दी है। उक्त जानकारी  जिला भारात्तोलन संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।

 


अन्य पोस्ट