राजनांदगांव

जन्मदिन पर काटा केट, अजा मोर्चा की सांगठनिक विषयों पर चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी से मंगलवार को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम ने नई दिल्ली में मुलाकात की।
भाजपा के पार्टी कार्यालय में मुलाकात के दौरान श्री मेश्राम ने अपने जन्मदिन पर केक काटा। डी. पुरंदेश्वरी ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संक्षिप्त भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा में श्री मेश्राम ने अजा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। अजा मोर्चा के बस्तर संभाग प्रभारी के तौर पर भी श्री मेश्राम ने बस्तर की गतिविधियों से प्रभारी को अवगत कराया।
छत्तीसगढ़ प्रभारी के साथ श्री मेश्राम ने अन्य विषयों पर चर्चा करते संगठन के प्रत्येक गतिविधियों की भी जानकारी दी। पुरंदेश्वरी ने जल्द ही राजनांदगांव जिले का दौरे में आने का आश्वासन दिया है।