राजनांदगांव

प्रदेश में महिलाओं को छलने वाली कांग्रेस को देना होगा करारा जवाब : सरोज पाण्डेय
29-Jun-2022 9:44 PM
प्रदेश में महिलाओं को छलने वाली कांग्रेस को देना होगा करारा जवाब :  सरोज पाण्डेय

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति 

रायपुर, 29 जून। भाजपा महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन चंपारण में प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन हुआ। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को छला है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की आत्मसम्मान को हमेशा ठेस पहुंचाया है। शराबबंदी के नाम पर सत्ता में आने के बाद भी कांग्रेस ने शराबबंदी की दिशा में कुछ  नहीं किया जिसके कारण प्रदेश के हर इलाके में अपराध की घटनाएं आम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां से हम मातृशक्ति एक संकल्प के साथ लौटेंगे और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देंगे। 
इस मौके पर प्रान्त प्रचारिका सुश्री प्राची पाटिल ने कहा कि भारतीय समाज में नारी के बिना विकसित तथा समृद्ध समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। 

बिलासपुर उच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती दीपाली पांडे ने कहा कि  हमें अपनी कार्य कुशलता को और विकसित कर समाज, परिवार निर्माण की दिशा में अनुकरणीय कार्य करना होगा।  
धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू ने  कहा कि मुद्रा लोन योजना में लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं लाभार्थी हैं। उज्जवला अभियान को मातृशक्ति को समर्पित किया गया है। 

 प्रदेश कार्यसमिति ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी ने प्रस्तुत किया जिसका श्याम बाई साहू ने समर्थन किया। 

इस दौरान विभा राव, ममता साहू, मीनल चौबे, सुषमा खल्को, आशा दुबे, चंद्रकांति वर्मा, भावना  बोहरा,  संगीता शर्मा, कल्याणी साहू, किरण बघेल, अनिता नेताम, बिंदु महेश्वरी, स्वाति तिवारी, भारती भागल, अंजू नायक, सहित सभी  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


अन्य पोस्ट