राजनांदगांव
मौसम में बदलाव से प्री-मानसून के आसार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जून। करीब 3 माह बाद दिनभर बादल छाए रहने से करीब 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। आसमान में बादलों के डेरे से प्री-मानसून के आसार बढ़ गए हैं। मानसून की रफ्तार पिछले कुछ दिनों से धीमी पड़ी हुई है। उम्मीद की जा रही थी कि छत्तीसगढ़ समेत राजनंादगांव में मानसून 10 जून तक पहुंच जाएगा।
अरब सागर के ऊपर मानसून की तेज रफ्तार कमजोर पड़ गई है। हालांकि 15 जून के बाद तेज फुहारों के साथ बरसात होने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर करीब तीन माह बाद 40 डिग्री सेल्सियस से तापमान कम दर्ज हुआ है। इसके लिए काले बादलों के छाए रहना एक वजह रहा। आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। बदलते मौसम से तेज बारिश होने की संभावना को बल मिला है।
इस बीच खेतीहर मजदूरों ने आज के मौसम को भांपते किसानी की तैयाारी शुरू कर दी है। हालांकि पिछले पखवाड़ेभर से खेतों में किसान मरम्मत और दूसरे कार्य कर रहे हैं। खेतों की सफाई व मेड़ों को भी दुरूस्त किया जा रहा है। किसानों को उम्मीद है कि मानसून की मेहरबानी से अच्छी फसल होगी। मानसून की तेज धार पडऩे से खेतों में बीजों का छिडक़ाव शुरू होगा। अप्रैल और मई के साथ जून का पहला सप्ताह काफी गर्म रहा। इस साल रिकार्ड तोड़ गर्मी पडऩे से जनजीवन बेहाल हो गया। लोगों को मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार है। आज बदले मौसम ने मानसून के आने का संकेत दिया है। इससे पहले प्री. मानसून के छींटे पडऩे की आस में है।


