राजनांदगांव

धोखाधड़ी केस में बसपा जिलाध्यक्ष को जेल
10-Jun-2022 12:58 PM
धोखाधड़ी केस में बसपा जिलाध्यक्ष को जेल

दयालू चंदेल पर बयाना लेकर 3 लाख हजम करने का आारोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जून।
बहुजन समाजपार्टी के जिलाध्यक्ष दयालू चंदेल को धोखाधड़ी के मामले में खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला एक जमीन सौदे से जुड़ा हुआ है। आरोपी पर बयाना लेकर शिकायतकर्ता के नाम रजिस्ट्री नहीं किए जाने के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के बाद  बसपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पूरा मामला यह है कि एक अक्टूबर 2020 को बसपा जिलाध्यक्ष ने स्वयं की लागानी भूमि का भुनेश्वर लहरे नामक व्यक्ति से 3 लाख 50 हजार रुपए में सौदा किया था। आपसी इकरारनामा में आरोपी ने बतौर एडवांस 3 लाख रुपए नगद लिए और एक वर्ष की अवधि में रजिस्ट्री करने का इकरार स्टाम्प पेपर में लिखकर दिया। एक वर्ष गुजर जाने के बाद आरोपी रजिस्ट्री करने के लिए टालमटोल करता रहा और 8 जून 2022 तक शिकायतकर्ता के नाम जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। इसके बाद धोखाधड़ी की मामले की शिकायत करते भुनेश्वर लहरे ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच में दस्तावेज को प्रमाणिक साक्ष्य मानकर पुलिस ने बसपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट