राजनांदगांव

राजनांदगांव, 6 जून। राजनांदगांव सर्व समाज ने गत् दिनों एसपी संतोष सिंह से सौजन्य मुलाकात कर जिले में चलाए जा रहे ‘निजात अभियान’ की सराहना की। इस अभियान के तहत आगामी 12 जून को शाम 5 बजे म्युनिसिपल स्कूल मैदान में शाम 5 बजे ‘निजात रन’ का आयोजन किया जाएगा। पुरूष वर्ग के लिए 3 किमी और महिला व बुजुर्गों के लिए 1.5 किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान अनिता जैन (जैन समाज), वर्षा अग्रवाल (अग्रवाल समाज), अर्चना दास (ओ कान्हा मंडल), मनोज गुप्ता (अग्रहरि वैश्य समाज), विजय सिन्हा (सिन्हा समाज), नीता पटेल (पाटीदार गुजराती समाज), दीपा मिश्रा (स्टील फाउंडेशन), जमुना साहू (साहू समाज), शारदा तिवारी, हरदीप भाटिया, कांति मौर्य (मौर्य समाज), अखिलेश तिवारी, सूर्य प्रकाश, मनोज चौधरी अधिवक्ता संघ, गायत्री परिवार सहित सर्व समाज के अन्य सदस्य लोग भी उपस्थित रहे।