राजनांदगांव

हेमा ने 63 लाख के सीमेंट पोल एवं फेसिंग तार का किया विक्रय
05-Jun-2022 3:02 PM
हेमा  ने 63 लाख के सीमेंट पोल एवं फेसिंग तार का किया विक्रय

महिलाओं के साथ मिलकर फैक्ट्री खोलने की इच्छा

राजनांदगांव, 5 जून। ग्राम बिरेझर के जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह की हेमा साहू ने 63 लाख रुपए के सीमेंट पोल एवं फेसिंग तार का विक्रय किया है। जिससे 11 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। हेमा ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पति का हाथ बंटाने के लिए ऋण लेकर सीमेंट पोल निर्माण एवं फेंसिंग तार का निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। उसके बाद वे किसानों, गौठानों, उद्यानिकी, वन विभाग में सीमेंट पोल एवं फेंसिंग तार का विक्रय करने से आमदनी में बढ़ोतरी हुई।

हेमा ने बताया कि नवागांव डोम में आजीविका गतिविधि के संबंध में चर्चा हुई। बिहान से जुडऩे के बाद बहुत फायदा हुआ और आत्मविश्वास बढ़ा है। वहां उन्हें वित्तीय प्रशिक्षण भी मिला। लगातार मेहनत करने का यह सुखद परिणाम मिला है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि यह कार्य करने से बहुत खुशी महसूस हो रही है। वे समूह की महिलाओं के साथ मिलकर फैक्ट्री खोलना चाहती हैं।
 


अन्य पोस्ट