राजनांदगांव

अंबागढ़ चौकी, 29 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पं. नेहरू को नमन करते उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत की आजादी व भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में पं. नेहरू के योगदान की चर्चा करते उन्हें भारत का महान सपूत बताया। श्रद्धांजलि सभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
सभा में ब्लॉक अध्यक्ष ने पं. नेहरू के प्रधानमंत्रीत्व काल में हुए देश में विकास तथा पार्टी व देश की मजबूती में दिए गए योगदान को सामने रखते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नेहरू के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दिलाया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, मनीष बंसोड, अविनाश कोमरे, मुकेश सिन्हा, शंकर निषाद, शीतल भुआर्य, प्रमोद ठलाल, रजिया बेगम, विनोद डेहरिया, बीरसिंह निषाद, भगत कौशिक, मनोज भुआर्य, डेरहाराम मेश्राम सहित अन्य शामिल थे।