राजनांदगांव

पुण्यतिथि पर याद किए गए नेहरू, शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
27-May-2022 3:05 PM
पुण्यतिथि पर याद किए गए नेहरू,  शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मई।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि व्यक्त कर एक संगोष्ठी सभा का आयोजन किया।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेसियों ने याद करते उन्हें नमन किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों ने पं. नेहरू द्वारा भारत वर्ष के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण करते उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार व युग पुरूष बताया।

शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने  पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। संगोष्ठी सभा में शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने पं. नेहरू के योगदान को  याद कर अपने विचार रखे।

संगोष्ठी सभा में श्रीकिशन खंडेलवाल, अमित चंद्रवंशी, शशिकांत अवस्थी, मामराज अग्रवाल, अमिन हुद्दा, सूर्यकांत जैन समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।


अन्य पोस्ट