राजनांदगांव
10 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार
11-May-2022 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 मई। कान्यकुब्ज सभा की अंबागढ़ चौकी इकाई ने गायत्री मंदिर प्रांगण अंबागढ़ चौकी में सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित किया गया। उपनयन संस्कार में ग्रामीण अंचल के दस बटुकों ने उपनयन धारण कर दीक्षा ली। समारोह में दस बटुकों का वैदिक रीति से उपनयन संस्कार किया गया।
आचार्य राजेंद्र शर्मा बांधाबाजार द्वारा मंडपाच्छादन, मातृका पूजन, तत्पश्चात् उपनयन संस्कार पूरे विधिविधान से संपन्न हुआ। शीतल तिवारी, शिवम तिवारी, हर्षित बाजपेयी, गणेश मिश्रा, संजू मिश्रा, शंभू प्रसाद पाण्डे, अविनाश त्रिपाठी, पार्थ त्रिपाठी समेत दस बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न करवाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


