राजनांदगांव

अंबेडकर चौक पर बने संविधान की किताब का पुन: करें निर्माण-फडनवीस
08-May-2022 3:32 PM
अंबेडकर चौक पर बने संविधान की किताब का पुन: करें निर्माण-फडनवीस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 मई।
वार्ड क्र. 23 के अंतर्गत अम्बेडकर चौक के मध्य भारतीय संविधान की किताब का निर्माण कर उसकी स्थापना की गई है। वार्ड पार्षद सुनीता अशोक फडऩवीस ने इसके निर्माण के संवैधानिकता पर प्रकाश चिन्ह लगाते महापौर,जिला प्रशासन, निगम आयुक्त का ध्यान आकर्षित करते पत्र लिखा है कि उक्त प्रतीक स्वरूप संविधान किताब का निर्माण व स्थापना गलत किया गया है। जिससे संवैधानिक रूप से भारतीय संविधान की किताब का अपमान किया जा रहा है। जिसकी जांच के साथ दोषियों पर विधि संगत कार्रवाई करने की अपील की।

श्रीमती फडऩवीस ने बताया कि किसी भी देश के महान पुरूष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्ति स्थापना के लिए शासन के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते अनुमति लेना आवश्यक है। उसी तरह संविधान की किताब भी भारतीयों के मान-सम्मान की बात है। इसका अपमान किया जाना न्याय संगत नहीं है। चौक पर जिस किताब को प्रदर्शित किया गया है, उस किताब के कवर पृष्ठ ही नहीं बना है। साथ ही भारतीय संविधान का प्रतीक चिन्ह कहीं पर नहीं दर्शाया गया है। संविधान की किताब पर उल्लेखित प्रस्तावना/ उद्देशिका को दोनों ओर लिखा गया है। जिससे उक्त किताब कहीं से भी भारतीय संविधान की किताब के रूप में प्रदर्शित नहीं हो रही है, जिस चौपाई पर संविधान की किताब को रखा गया है। वह खड़ा रखा गया है।

इन सभी पहलुओं को देखते निगम प्रशासन, जिला प्रशासन को जांच करने पत्र लिखा गया है, जो कि नियमाविरूद्ध स्थापित किए गए किताब को त्वरित हटाया जाए। उसका पुन: विधिवत निर्माण किया जाए। पुन: नए निर्माण के लिए आने वाले खर्च को पार्षद निधि से 25000 देने की घोषणा की।
 


अन्य पोस्ट