राजनांदगांव

छीपा में पवन ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक
08-May-2022 3:00 PM
छीपा में पवन ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक

राजनांदगांव, 8 मई। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाउ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष पर शक्ति केंद्र कार्यविस्तार योजना के अंतर्गत डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र पलान्दूर के बूथ ग्राम छीपा में विस्तारक एवं बस्तर संभाग प्रभारी प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। श्री मेश्राम ने बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए अपने-अपने स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी छबील साहू, डोंगरगढ़  बूथ पालक रामरतन नेगी, शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र वर्मा,  बोधन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुरली गेडाम, राम खिलावन वर्मा, सचिव कोमल वर्मा, रोहित लिल्हारे, लीलम्बर लोधी, अंगद वर्मा, रामगुलाल वर्मा, रामजी वर्मा, गिरधारी वर्मा, धनेश नेगी, धनीराम वर्मा, संतराम वर्मा, थामेश वर्मा, जितेंद्र यादव, शिवबाती वर्मा, गोदावरीबाई वर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा एवं शक्ति केंद्रीय कार्यकर्ता शामिल थे।


अन्य पोस्ट