राजनांदगांव

नांदगांव के खिलाडिय़ों ने जीते पदक
07-May-2022 3:44 PM
नांदगांव के खिलाडिय़ों ने जीते पदक

कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 मई।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से शुक्रवार को कलेक्टोरेट में खेलो इंडिया वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता सोनाली यदु, कोच वेट लिफ्टिंग अजय लोहार एवं प्रथम खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में जूनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता मिथलेश सोनकर ने सौजन्य भेंट की। कलेक्टर सिन्हा ने उनकी गौरवपूर्ण उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि वेट लिफ्टिंग में यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। आगे भी इसी तरह सफलता अर्जित कर नित नए कीर्तिमान स्थापित करें।
कलेक्टर ने ग्रीस में आयोजित जूनियर वल्र्ड वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रजक पदक प्राप्त करने वाले राजनांदगांव की वेट लिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को फोन पर शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में रजक पदक जीतकर प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर ने भविष्य में वेट लिफ्टिंग में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाडिय़ों के लिए हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रबंधक दिग्विजय स्टेडियम रणविजय प्रताप सिंह उपस्थित थे।  
 


अन्य पोस्ट