राजनांदगांव

गंडई कार्यवाहक अध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार
25-Apr-2022 3:29 PM
गंडई कार्यवाहक अध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार

नगर विकास का दिलाया विश्वास

गंडई, 25 अप्रैल। नगर पंचायत गंडई के कार्यवाहक अध्यक्ष चेतन देवांगन ने सोमवार को निकाय के सभा हाल में पदभार ग्रहण कर शपथ ली। इस दौरान पार्षदगण, नेतागण, निकाय के अधिकारी-कर्मचारी समेत नगर के व्यापारी और आम नागरिक शामिल थे।
इस अवसर पर श्री देवांगन को हबीब खान, अयूब कुरैशी, रूखमणी देवांगन, सुरेंद्र जायसवाल, पार्षद भिगेश यादव, पूर्व मंडी अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री देवांगन ने पार्षदों के साथ एक राय होकर नगर विकास का विश्वास जताया। कार्यक्रम में लाल टारकेश्वर शाह खुशरो को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष ने जरूरी दस्तावेजों में अपनी दस्तखत करते पदभार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत गंडई का अध्यक्ष पद अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद से रिक्त हो गया था। जिसके कारण नगर में विकास कार्य रूका हुआ था। नगर पंचायत गंडई में कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में वार्ड नंबर 13 के पार्षद चेतन देवांगन को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित हुआ।

कार्यक्रम में लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, मन्नू चंदेल, सुरेंद्र जायसवाल, जाबीद खान, रणजीत सिंह चंदेल, रूखमणी देवांगन, ज्ञानचंद जैन, दामोदर जायसवाल, मोहसीन खान, पार्षद भिगेश यादव, दीलिप ओगरे, सूरज नामदेव, नारायण चतुर्वेदी, अय्युब कुरैशी, क्रांति ताम्रकार, लियाकत अली खान, चंद्रिका नामदेव, निर्मला साहू, हबीब खान, ममता राजेश पाल, बालक दास, उषा रात्रे, हेमलता ठाकुर, मंजू नेताम,  ईश्वर यादव, कमलेश यादव, चुरावन छेदैया, बांकेलाल अग्रवाल, अमित टंडन, हरी सेन, शिव कुर्रे, नीलम नामदेव आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट