राजनांदगांव

कोचर परिवार के 5 सदस्यों का निधन, जिला भाजपा ने जताया शाोक
23-Apr-2022 3:27 PM
कोचर परिवार के 5 सदस्यों का निधन, जिला भाजपा ने जताया शाोक

राजनांदगांव, 23 अप्रैल। राजनांदगांव-खैरागढ़ के बीच सिंगारपुर में सडक़ दुर्घटना में कोचर परिवार के सुभाष कोचर समेत उनकी पत्नी एवं तीन बेटियों की मौत पर जिला भाजपा ने गहरा दुख व्यक्त करते दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।  साथ ही खैरागढ़ के परिवार को इस सदमे से उबरने के लिए सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की है।
 दुख व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, खूबचंद पारख, अशोक शर्मा, लीलाराम भोजवानी शामिल हैं।

कौशिक ने व्यक्त किया शोक
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राजनांदगांव - खैरागढ़ सिंगारपुर में सडक़ दुर्घटना में हुए 5 लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। शादी समारोह से लौट रहे कारोबारी व उनकी पत्नी एवं तीन बेटियों की मौत पुलिया से टकरा जाने के कारण हो गई। उन्होंने  दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।


अन्य पोस्ट