राजनांदगांव

कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे
17-Apr-2022 2:49 PM
कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 17 अप्रैल।
खैरागढ़ उपचुनाव मेें कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने 20176 मतों से जीत हासिल करने के बाद गंडई के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पटाखे फोडक़र और मुंंह मीठा कराकर जश्न मनाया।
शनिवार को खैरागढ़ उपचुनाव की मतगणना पर  खैरागढ़ विधानसभा के लोगों की नजरें टिकी हुई थी।   शनिवार को 21 राउंड में मतगणना की गई। प्रत्येक राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने बढ़त बनाई थी। दोपहर बाद यशोदा वर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के कोमल जंघेल को 20 हजार 176 मतों से पराजित किया। इसके बाद गंडई में कांग्रेसियों द्वारा लगातार पटाखे फोड़े। वहीं देर शाम को गंडई के कांग्रेसियों ने तिरंगा चौक में एकत्रित होकर आतिशबाजी कर नारेबाजी की।

इस दौरान पार्षद दिलीप ओगरे, भिगेश यादव, नारायण चतुर्वेदी, लियाकत अली खान, मोहसिन खान, क्रांति ताम्रकार, सुरेन्द्र जायसवाल, तुलसीदास रात्रे, शुभम बघेल, मिलन देवांगन, मंजू नेताम, हेमलता ठाकुर, अमित टंडन, विक्की टंडन, हरि सेन, फुदु पाल, राजेन्द्र देवांगन, इसराल खान सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।


अन्य पोस्ट