राजनांदगांव

शांतिपूर्ण मतगणना के लिए कलेक्टर का आभार
17-Apr-2022 2:05 PM
शांतिपूर्ण मतगणना के लिए कलेक्टर का आभार

राजनांदगांव, 17 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर मतगणना कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतगणना में ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे जवानों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट