राजनांदगांव

छुईखदान में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक 30 को
29-Mar-2022 4:07 PM
छुईखदान में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक 30 को

राजनांदगांव, 29 मार्च। विधानसभा उपचुनाव खैरागढ़ में कांग्रेस ने अपने जीत के मार्ग को प्रशस्त करने चुनावी तैयारी एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन के लिए बैठकों का दौर प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में चुनाव अभियान समिति  के अध्यक्ष मंत्री ताम्रध्वज साहू व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया कल 30 मार्च को छुईखदान पहुंचकर चुनाव अभियान की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मंत्री ताम्रध्वज साहू कल 30 मार्च को छुईखदान के राजा बाड़ा में संध्या 5 बजे चुनाव अभियान समिति एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे।
साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी पीएल पुनिया भी खैरागढ़ चुनाव अभियान समिति के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
 


अन्य पोस्ट