राजनांदगांव

चुनाव में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण - कोको
23-Mar-2022 2:59 PM
चुनाव में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण - कोको

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 मार्च।
छुईखदान ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक गत् दिनों आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद, दुर्ग संभाग प्रभारी सुबोध हरितवाल, जिला प्रभारी गुलजेब अहमद, सह प्रभारी संजीव नेताम, सह प्रभारी दीक्षा पांडेय शामिल हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने खैरागढ़ विधानसभा प्रत्याशी यशोदा वर्मा को बधाई दी। साथ ही कार्यकर्ताओं से चर्चा करते कहा कि किसी भी चुनाव में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है।  तत्पश्चात विधानसभा उपचुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने युकां की टीम का आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद,  राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल,  जिला प्रभारी गुलजेब अहमद,  सह प्रभारी संजीव नेताम, सह प्रभारी दीक्षा पांडेय, प्रदेश महासचिव संदीप वोरा,  प्रदेश महासचिव तथागत पांडेय,  प्रदेश सचिव कादिर सोलंकी,  प्रदेश सह सचिव पवन तिवारी,  प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा,  जिलाध्यक्ष मनीष निर्मल,  विधानसभा अध्यक्ष मोहसिन खान,  जिला उपाध्यक्ष मानव देशमुख,  जिला उपाध्यक्ष हाफिज वारसी,  जिला महासचिव पलाश सिंह,  जिला महासचिव राजा सोलंकी,  समीर कुरेशी,  मनीष कोचर,  भानु पाल,  यासीन खान,  शुभम शर्मा,  ब्लॉक अध्यक्ष वैभव महोबिया आदि उपस्थित थे।  उक्त जानकारी प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा ने दी ।
 


अन्य पोस्ट