राजनांदगांव

जस-झांकी प्रतियोगिता का समापन
06-Mar-2022 3:37 PM
जस-झांकी प्रतियोगिता का समापन

राजनांदगांव, 6 मार्च। वार्ड क्र. 22 में महाशिवरात्रि अवसर पर आयोजित दो दिवसीय विराट देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का समापन महापौर हेमा सुदेश देशमुख के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान आयोजन समिति एवं वार्डवासियों ने महापौर का स्वागत किया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि आयोजन के 22 वर्ष में हम प्रवेश कर चुके है और बहुत जल्दी यह आयोजन 25 वर्ष पूरा कर रजत जयंती की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से हमारे बच्चों एवं आने वाली पीढिय़ों को हमारे इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी होती है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जितेन्द्र कौशिक ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र मंडावी,  रामगोपाल नेताम, बंशीलाल नेताम,  हीरालाल कोमरे,  किशुन ओटी,  ईशर बैगा, सीताराम मंडावी,  मूलचंद ठाकुर,  बलराम मंडावी,  कैलाश सेवता,  सुनील नेताम,  प्रमोद कोमरे,  यशवंत अरकरा, सुनील उइके,  मनोज करीयाम, विजय कोर्राम,  प्रेम कोर्राम,  अनिल कौशिक, विनोद साहू,  ठाकुरराम साहू, मधु नेताम, उमा साहू,  थनेश श्रीवास,  सहित वार्डवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कौशिक ने किया।
उक्त जानकारी वार्ड अध्यक्ष उमेश राजपूत ने दी।


अन्य पोस्ट