राजनांदगांव

तस्कर पुखराज से खरीदे 5 किलो गांजा संग महिला गिरफ्तार
02-Mar-2022 12:11 PM
तस्कर पुखराज से खरीदे 5 किलो गांजा संग महिला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 मार्च।
शहर के गंज चौकी की एक महिला को पुलिस ने कुख्यात तस्कर पुखराज से खरीदे गए 5 किलो गांजे के संग गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई तस्कर पुखराज वर्मा के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ अभियान का पहला कदम है। आला अफसरों से मिले संकेत में साफ जाहिर हो रहा था कि पुलिस अब इस कारोबार से जुड़े छोटे और मझोले गांजा व्यापारियों पर नकेल कसने की तैयारी में है।

पुलिस ने इस कड़ी में रजनी ढीमर नामक महिला से 5 किलो 200 ग्राम गांजा छापामार कार्रवाई के दौरान जब्त किया है। महिला के पास से पुलिस ने गांजा कारोबार से मिली 1230 रुपए भी बरामद किया है। पिछले दिनों शहर के तुलसीपुर से लगभग 22 लाख रुपए के गांजे की खेप पुलिस ने जब्त की थी। इस कारोबार का मास्टर माईंड पुखराज वर्मा लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। अब उसके व्यापारिक गतिविधियों के रैकेट से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने पुलिस ने अभियान छेड़ा है।
 


अन्य पोस्ट