राजनांदगांव

तुलसीराम भारद्वाज का निधन
01-Mar-2022 3:49 PM
तुलसीराम भारद्वाज का निधन

अंबागढ़ चौकी, 1 मार्च। विकासखंड के आमाटोला निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी तुलसीराम भारद्वाज  (85 वर्ष) का रविवार को निधन हो गया। वे कांग्रेस नेता संतोष भारद्वाज, शिक्षक रूद्रेश्वर के पिता थे। वे अपने पीछे 2 पुत्र, दो पुत्रियों सहित नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार आमाटोला मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गायत्री परिजन, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। शोक सभा में विधायक छन्नी चंदू साहू व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने तुलसीराम भारद्वाज के सेवाभावी कार्यों एवं समाज के विकास में उनके योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए श्रद्धाजंलि दी।


अन्य पोस्ट