राजनांदगांव

अभिमन्यु बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता
25-Feb-2022 4:03 PM
अभिमन्यु बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

राजनांदगांव, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहर के अभिमन्यु मिश्रा बने। अभिमन्यु ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस मौके पर अभिमन्यु ने कहा कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उससे यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे का काम करती है और मैं इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी की सोच व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।  अभिमन्यु ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया।


अन्य पोस्ट