राजनांदगांव

मरकाम ने दी चितलांग्या को श्रद्धांजलि
25-Feb-2022 2:55 PM
मरकाम ने दी चितलांग्या को श्रद्धांजलि

राजनांदगांव, 25 फरवरी। छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम गत् दिनों अपने प्रवास के दौरान शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी स्व. शरद चितलांग्या के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके बसंतपुर निवास में पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। श्री मरकाम ने उनके पुत्र सिद्धार्थ चितलांग्या, भतीजे हर्ष चितलांग्या, बसंत चितलांग्या, पीयूष चितलांग्या एवं परिजनों के समक्ष प्रदेश कांग्रेस परिवार की तरफ से संवेदना व्यक्त की।   श्री मरकाम ने कहा कि स्व. चितलांग्या कांग्रेस संगठन का सच्चा सचेतक था। हम कांग्रेसजन उनकी स्पष्टवादिता और कांग्रेस पार्टी के प्रति जो सच्ची निष्ठा थी उसे हम कांग्रेसजन कभी भुला नहीं पाएंगे।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, शहर कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अरुण सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शाहिद भाई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख,  सूर्यकांत जैन, शशिकांत अवस्थी आदि  उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट